सहारनपुर। हिंडन नदी में उफान आने से तटीय गांवों में बाढ जैसे हालत पैदा हो गये है। बड़गांव-देवबंद से जा रहे नूनाबडी, बेलडा संपर्क मार्ग पर पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार की शाम हिंडन नदी का पानी देवबंद नानौता रोड पर भी बहने लगा। इसी के साथ गांव चिराऊ में वाया अंबेहटा से देवबंद को जोड़ने वाले मार्ग पर करीब तीन कि मी के ऐरिये में करीब पांच.पांच फीट पानी बहने से लोगों का देवबंद से संपर्क कट गया। हिंडन नदी में आए सैलाब से किसानों की गन्ना, धान, हरा चारा आदि की फसलें पूरी तरह जलमग्न हैं।
पहाड़ व मैदान में पिछले कई दिनों से हो यही भारी बरसात से हिंडन नदी उफान पर होने के कारण किनारे बसे गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी तटीय गांव भगवानपुर, सांवतखेडी, शब्बीरपुर, महेशपुर, नूनाबड़ी, बेलड़ा शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा, नन्हेड़ा आदि के जंगल पूरी तरह जलमग्न है।
वहीं शिमलाना शब्बीरपुर गांव में नदी का पानी गांव के की घरों तक घुस आया है। बड़गांव .देवबंद मार्ग से नूनाबडी, बेहड़ा संपर्क मार्ग पर पानी भरा होने के कारण लोगों को कई. कई फीट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं गांव चिराऊ के समीप देवबंद मार्ग पर पांच.पांच फीट पानी बहने से रामनगर, बढेडी, अंबेहटा शेखा से लोगों का संपर्क कट गया। किसानों को नदी पार चारा लेने जाना भी दुश्वार हो गया है। पानी बढ़ने से किसानों की फसलें पूरी तरह डूब चुकी है।
बिजनौर में हो रही तेज बारिश, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
बिजनौर। बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे से ही जनपद में तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश से खेत जलमग्न हो गए। वहीं बारिश और हवा के चलते मेरठ पौरी हाईवे पर हेमराज कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटाया। इसके अलावा भी कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश होने से जनपद की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। मालन गगन कोटा आदि नदियों का पानी खेतों में भरने से फसलें जलमग्न हो गई है। ये बारिश गन्नाए धान और पशुचारे आदि फसलों के लिए लाभकारी है। परंतु खेतों में पानी भरने से पछेती गन्ना फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। पिछले तीन.चार दिनों से जनपद में रुक रुक कर अच्छी बारिश हो रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक जनपद में 100 एमएम बारिश मापी गई। बारिश व ठंडी हवा चलने से जनपद के तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना हो गया है। शहर के कुछ मार्गों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण किरतपुर रोड़ पर आदर्श नगरए शांतिकुंजए सेंटमैरी चौराहे के सामने बारिश से पानी भरा होने से लोगों को भारी परेशानी है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों खासकर पैद वालों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। बारिश के कारण नूर अलीपुर भगवंत मैं 4 परिवारों के घर गिर गए हैं।

