बस्ती । शहर से सपा के नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर कई थानों की पुलिस ने छापा मारा। जिससे वहां सनसनी फैल गई। विधायक पर ब्लॉक प्रमुख और उनके परिवार के अपहरण का आरोप था। पुलिस का दावा है ब्लॉक प्रमुख को उनके घर से बरामद कर लिया गया है।
जिले के कलवारी थाने में ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार ने प्रमुख और उनके परिवार के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमं विधायक पर आरोप लगाया गया था। जिस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसके बाद कई थानों की पुलिस ने महेंद्र नाथ यादव के घर पर छापा मारा। उस समय महेंद्र यादव भी अपने आवास पर ही थे । पुलिस का दावा है कि ब्लॉक प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, उनकी पत्नी और उनके बच्चे को लेकर पुलिस उनके घर से गई है। बताया जा रहा है कि चार महीने से ब्लॉक प्रमुख अपनी बीवी और बच्चों के साथ महेंद्र यादव के घर में बंधक थे । महं्रेद नाथ यादव सपा के जिला अध्यक्ष भी हैं और इस बार चुनाव में सदर से विधायक चुने गए हैं ।
