गोंडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार के आदेशानुसार आगामी तीन जुलाई दिन रविवार को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय गोण्डा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप ने दी है।
उन्होने बताया गया कि आगामी 03 जुलाई दिन रविवार को आयोजित उक्त विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता हेतु अधिकाधिक संख्या में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण कराया जायेगा । इस विशेष लोक अदालत में वादकारीगण आगामी 03 जुलाई दिन रविवार को जनपद न्यायालय में आकर अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित होकर करा सकते हैं ।
