सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, तीन घायल

Speeding car collided with divider

सहारनपुर । बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर शेरपुर के निकट सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन अन्य अस्पताल ले गए।

घटना बुधवार की देर रात 11.30 बजे की है। उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव तेलपुरा निवासी शहबाज ए सादिक ए मसूर ए सरफराज कार द्वारा सहारनपुर से तेलपुरा अपने घर आ रहे थे । शेरपुर के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।कार में सवार शहबाज 20 पुत्र खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को फतेहपुर अस्पताल तथा मृतक को पोस्टमार्टम पर भिजवाया।

बाद में परिजन घायल सादिक व सरफराज को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया। मंसूर की हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की हाईवे निर्माण के कारण यह हादसा हुआ है। रोड के किनारे से लाइट हटा दी गई है। रोड पर किसी भी तरह का कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है ।जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

advertisement at ghamasaana