सौतेले बाप ने दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, गिड़गिड़ाती रही बच्ची, कोई नहीं आया बचाने

bagpat_ghamasaana news

बागपत। सिंघावली थाना क्षेत्र के नंगला जफराबाद गांव में सौतेले पिता ने अपनी पहली पत्नी के भाई के साथ मिलकर दस साल की बेटी की बेरहमी ने पिटाई की। पिटाई से बचाने के लिए बच्ची मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन कोई बचाने नही आया और सौतेला पिता बाल्टी उठाकर वार करता रहा।

नंगला जफराबाद गांव के रहने वाले युवक की कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई थी। जिसकी दूसरी पत्नी के साथ उसकी दस साल की एक बेटी भी आई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही युवक ने सौतेली बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। दस साल की बच्ची के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो गयी। जो सोमवार की बताई जा रही है। जिसमे सौतेला पिता बेटी को बेरहमी से पीट रहा है और लाचार बच्ची बचने के लिए इधर उधर भाग रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद सिंघावली थाना पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवक की पहचान की। जिसके बाद नंगला जफराबाद निवासी विकास व उसके साले पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्ची की बेरहमी से पिटाई की जा चुकी है। अगर पड़ोसी बचाने के लिए आगे आते है तो उनके साथ भी गाली गलौच की जाती है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची से मारपीट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

advertisement at ghamasaana