बागपत। ललियाना गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गये। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बागपत जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ललियाना निवासी इस्लामु पुत्र जहीर शादी में रोटी लगाने का काम करता है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर इस्लामु और शहजाद पुत्र कमीशन की बहस हो गयी। उस समय तो दोनो घर चले गये। सोमवार देर शाम इस्लामु ललियाना मे ही होटल से रोटी लेकर घर आ रहा था रास्ते मे उसे शहजाद पुत्र कमीशन व सलमान और फुरकान मिले और उसके साथ मारपीट करने लगे वह भागकर घर आ गया तो शहजाद आधा दर्जन लोगों के साथ इस्लामु के घर ही पहुच गया। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान दोनों तरफ से ईंट, पत्थर, लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष से इस्लामु पुत्र जहीर, जमीला पत्नी शकील, शबाना पत्नी यासीन और आमिर, वरीश, शकील घायल हो गये। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उन्हें बागपत रेफर कर दिया गया इस्लामु पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।