गोंडा। पिछले कुछ दिनों से जिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक युवक की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। उन लोगों ने छात्र को अर्द्धनग्न भी कर रखा है। इस वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। जो मनकापुर थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छा़त्र केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है। आरोपी युवक उसे वहीं से खींचकर ले गए थे। करीब आधा दर्जन युवक छात्र को घेरकर पीट रहे हैं। इतना ही नहीं पिटाई के दौरान उसकी पैंट और शर्ट भी उतरवा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि लड़का पढ़ने में बहुत तेज है। ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस छा़त्र को कापी ना देने की वजह से केंद्रीय विद्यालय आरटीआई से आरोपी युवक खींच कर लाए थे। वहीं आरोपी पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है। बहरहाल वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
