बागपत। श्री सांई महाविद्यालय फतेहपुर पुटठी में संचालित बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्रा मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई। आरोप है कि मोबाइल मांगने पर छात्रा ने केन्द्र अधीक्षक और बाहय वरिष्ठ केन्द्र अधीक्षक के साथ अभ्रदता की। जिसके बाद छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील करते हुए विवि भेज दिया गया।
बाहय वरिष्ठ केन्द्र अधीक्षक एवं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफसर डा डीसी मौर्य ने बताया कि श्री सांई महाविद्यालय फतेहपुर पुटठी में बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा चल रही थी। तभी शक होने पर कक्ष निरीक्षिका मीनाक्षी द्वारा एक छात्रा के पास जाकर उसकी चेंकिग की गई तो उक्त छात्रा मोबाइल से नकल करती पाई गई।
फोन मांगने पर छात्रा कक्ष से मोबाइल लेकर भागने लगी। आरोप है कि मोबाइल मांगने पर उक्त छात्रा ने वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ राजवीर सिंह एवं वाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ डीसी मौर्य के साथ अभ्रदता की गई। जिसके बाद वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक द्वारा छात्रा का यूएफएम कर दिया गया और मोबाइल और उत्तर पुस्तिका को सील करके विश्वविद्यालय को साथ भेज दिया गया।
इलाहाबाद की रहने वाली छात्रा गीता यादव कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते हुए पकडी गई है। जब छात्रा से उसका मोबाइल मांगा गया तो वह कक्ष से बाहर मोबाइल लेकर जाने लगी और मेरे और बाहय वरिष्ठ केन्द्र अधीक्षक के साथ अभ्रदता की। फिलहाल छात्रा का यूएफएम करते हुए विवि को उसकी उत्तर पुस्तिका सील कर मोबाइल के साथ भेजी गई है- डा राजवीर सिहं तोमर प्राचार्य श्री सांई महाविद्यालय फतेहपुर पुटठी

