बस्ती में सब इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटे का कमरे में मिला शव

basti

बस्ती। सब इंस्पेक्टर की पत्नी और उसके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार की रात कंपनी बाग चौकी प्रभारी रिजवान अली की पत्नी एवं दस वर्षीय पुत्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

उपनिरीक्षक रिजवान अली खौरहवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। दबी जुबान से लोग घटना को आत्महत्या से जोड़ रहे हैं। किन परिस्थितियों के कारण दोनों शव प्राप्त हुए हैं। यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

advertisement at ghamasaana