यूपी चुनाव के लिए सूरत की व्यापारी बना रहे मोदी योगी वाली साड़ियां

लखनऊ। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों के समर्थक अपने-अपने तरीके से अपने नेताओं के पक्ष में प्रचार कार्य करने और रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बीच पीएम मोदी के गृह प्रदेश गुजरात के कई व्यापारी भी पार्टी की जीत के लिए उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। सूरत के व्यापारियों ने ऐलान किया है कि वे यूपी के चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों वाली साड़िया तैयार कर रहे हैं और उसे लोगों को मुफ्त में देकर पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों ने तंज भी कसा है।

मुकेश @mukeshtiwariji नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, “वोट ख़रीदने का संघी तरीक़ा।” अजीत सिंह पला@Ajeetsinghpala नाम के यूजर ने लिखा, “वैसे फोटो लगी साड़ी बांटना आचार संहिता का उल्लंघन है।” इसी यूजर ने आगे लिखा, “इनकी साड़ियां भी हजम की जाएंगी और इनको वोट भी न दिया जाएगा।” अमर भावले@AmarBhavle नाम के एक दूसरे यूजर ने पूछा, “यह आचारसंहिता का उल्लंघन नहीं है?”

advertisement at ghamasaana