लखनऊ। सरोजनी नगर से टिकट कटने के बाद पहली बार योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह का बयान सामने आया है। स्वाति ने कहा कि वह भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहीं हैं। आजीवन भाजपा में ही रहेंगी। स्वाति ने पति के साथ विवादों की खबर का भी खंडन किया। कहा कि उनका पति दयाशंकर सिंह के साथ कोई विवाद नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्वाति सिंह ने कहा मेरे रोम-रोम में भाजपा है। मैं यहीं यूं और यहीं रहूंगी, यहीं मरूंगी।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को तीन और प्रत्याशी घोषित किए हैं। सरोजनीनगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू से अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी और मोदी की मंत्री अनुप्रिया पटेन की बहन पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है।