गोंडा। नवाबगंज नगर स्थित सनातन धर्म संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तरफ से 38 छात्रों को स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुदीप भूषण शरण सिंह ने आचार्य की पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरण किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही उन्हें शुभकामनायें प्रदान की।

उन्होंने कहा की संस्कृत भाषा की पढ़ाई कर रहे छात्र सिर्फ शिक्षा ही ग्रहण नहीं कर रहे अपितु संस्कृत का संरक्षण भी कर रहे हैँ, अभिभावकों को संस्कृत की शिक्षा बच्चों को अवश्य दिलानी चाहिए, इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, लिपिक मंशा प्रसाद शुक्ल, बब्बू शास्त्री, योगेश मिश्र, सौरभ तिवारी, सुजीत पाण्डेय, फूलचंद यादव, रोहित पाण्डेय, अंकित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

