मेरठ। जिले के जनता इंटर कॉलेज में एक छात्र के बैग में किताबों के साथ तमंचा निकला। यह देखकर शिक्षक दंग रह गए और खलबली मच गई। छात्र कक्षा 12 में पढ़ता है। इस घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और आरोपी छात्र को उसके साथ भेज दिया गया।
दरअसल, कुछ दिन पहले एक छात्र ने अपने सहपाठी की शिकायत कर दी थी। उसने बताया था कि यह छात्र धूम्रपान करता है। इसके बाद सहपाठी ने उसे फंसाने के लिए प्लान बनाया। इसके तहत उसने सहपाठी के बैग में तमंचा रख दिया।
जब कॉलेज में छात्रों की चेकिंग चल रही थी, तब बैग में यह तमंचा देखकर सभी के होश उड़ गए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के पास मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित सामान की जांच करवाने के लिए रोजाना चेकिंग कराई जा रही है।
इस घटना के बाद सभी छात्रों को चेतावनी दी गई है कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कॉलेज से निषकाशन कर दिया जाएगा।
