रूस के खिलाफ यूक्रेन की सेना में शामिल हो गया तमिलनाडु का युवक

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई हैरान करने वाले मामले भी सामने आए हैं। एक खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला एक लड़का रूस के खिलाफ हो रही लड़ाई में यूक्रेन की सेना की तरफ से शामिल हो गया है।

इतना ही नहीं इस लड़के के बारे में यह जानकारी भी सामने आई है कि काफी पहले भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया से इस लड़के को दो बार खारिज भी किया जा चुका है। यह सब तब हुआ जब यह यूक्रेन में ही रह रहा था।

दरअसल, इस लड़के का नाम सैनिकेश रविचंद्रन है और यह पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गया हुआ था। 21 वर्षीय सैनिकेश खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का छात्र है। इसी साल जुलाई में उसकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और उसने वहां की सेना ज्वाइन कर ली।

मामले की जांच कर रहे एक इंस्पेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने यूक्रेन की सेना में शामिल होने के उसके मकसद को समझने के लिए उसके माता-पिता से पूछताछ की थी।

advertisement at ghamasaana