कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी

बुलंदशहर। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने किशोरी की वीडियो भी बनाई और घटना के बारे में किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को गांव हीरापुर निवासी हिमांशु बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर हिमांशु ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी वीडियो बना ली।

जब बेटी को होश आई तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। बदहवास हालत में बेटी घर पहुंची और उसे आपबीती बताई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana