बस्ती- ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत, पति गंभीर

accident

बस्ती। रिश्तेदारी से लौट रहा दंपती हादसे का शिकार हो गया। फोरलेन पर उनके टेंपो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

हाइवे पर शुक्रवार रात 10 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास ऑटो सवार पति.पत्नी हादसे का शिकार हो गए। वह बस्ती में अपने रिस्तेदार के घर से गांव लब्दहा लौट रहे थे। महिला की पहचान माधुरी देवी ;48द्ध पत्नी राजकुमार सोनी निवासी लब्दहा थाना हर्रैया के रूप में हुई।

दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने मृतका माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

advertisement at ghamasaana