बिजनौर । मजारों को तोड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। यहां किरतपुर में मोतीचूर मंदिर के सामने एक वृद्ध द्वारा सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडिया वायरल हो गया। इससे हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। उन्हांेने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले में एक वायरल वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियों में एक वृद्ध मोतीचूर मंदिर के सामने बने गेट के बराबर में नमाज पढ़ रहा है। यह वीडियो रविवार की शाम का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो 1 मिनट 59 सेकेंड का है। जिसमें एक वृद्ध नमाज पढ़ते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदु जागरण मंच के अंशुल आर्य एवं सोनू तोमर, भाजपा के संजय चौहान एवं संदीप चौधरी आदि ने कोतवाल मनोज कुमार से मंदिर के सामने सार्वजनिक नमाज पढ़ने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि वे जांच कर कार्रवाई करेंगे।
