बस्ती। कंपोजिट विद्यालय मंसूरनगर विकासखंड गौर में कार्यरत प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार पांडेय के विरुद्ध दूसरे के अंकपत्र के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्ति प्राप्त किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसके क्रम में बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने सत्यापन कराया तो पता चला कि राजेश कुमार पांडेय द्वारा प्रस्तुत अभिलेख कूट रचित पाए गए ।
उक्त आरोप में श्री राजेश कुमार पांडेय को कई बार आरोप पत्र और नोटिस निर्गत किया गया, किंतु उनके द्वारा किसी भी पत्र का उत्तर नहीं दिया गया। श्री राजेश कुमार पांडेय प्रधानाध्यापक मंदसौर नगर विकास खंड गौर द्वारा प्रस्तुत अभिलेख के अनुसार उनका पता ग्राम व पोस्ट कलवारी थाना कलवारी जिला बस्ती है, जबकि शैक्षिक अभिलेख में संबंधित विद्यालय में श्री राजेश कुमार पांडेय पुत्र श्री शिव वचन पांडेय का निवास जनपद बलिया में पाया गया।
बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने फर्जी अभिलेख के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में श्री राजेश कुमार पांडेय जो वर्ष 2005 से नियुक्त हैं कि सेवाएं समाप्त करते हुए। उन्हें भुगतान की गई धनराशि की वसूली का आदेश भी निर्गत किया है, तथा फर्जी अभिलेख के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश भी निर्गत किया है।

