अजब : हमलावरों ने कर दी महंत की हत्या, जीभ और मूंछ भी काटकर ले गए

baby

लखनऊ। बदायूं जिले में एक महंत की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हमलावर हत्या के बाद महंत की जीभ और एक मूंछ भी काट कर ले गए। चूंकि महंत के नाती की पत्नी फिलहाल ग्राम प्रधान है इसलिए हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के अढौली गांव का है। यहां के रहने वाले निजी मंदिर के महंत खेमकरन रोजाना की तरह घर से खाना खाने के बाद मंदिर में सोने चले गए थे। जहां उनकी अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर हत्या कर और साथ ही जीभ और उनकी मूंछ भी काट ली।

देर रात हुई जानकारीखेमकरन की हत्या की जानकारी उनके परिजनों को तब हुई जब खेमकरन का नाती देर रात दावत खाकर लौट रहा था। तभी उसने देखा कि उसके बाबा महंत की चारपाई के पास खून पड़ा है। जब उसने यह बात अपने बड़े भाई पोप सिंह को बताई तब पोप सिंह ने देखा कि उनके बाबा की हत्या कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची उझानी कोतवाली पुलिस ने महंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पड़ताल शुरू कर दी है। चुनावी रंजिश की आशका महंत खेमकरन के नाती पोप सिंह की पत्नी ग्राम प्रधान भी है।

advertisement at ghamasaana