बस्ती। गौर थाना क्षेत्र में महादेवा घाट के पास कुआनो नदी के एक युवती का शव उतराता हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मछुआरों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गौर व वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

बाद में शव की पहचान जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव निवासी 19 वर्षीया सविता पुत्री कन्हैया के रूप में हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया। मृतका के भाई शैलेश चौधरी ने शव की पहचान के बाद बताया कि सविता दो दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर रात में बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।

पहले गांव और सभी रिश्तेदारों के यहां सविता की खोजबीन की गई जब नही मिली तो वाल्टरगंज थाने पर सूचना दिया गया। वाल्टरगंज पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को दोपहर बाद महादेवा घाट से कुछ दूरी पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। तभी सविता का शव उतराता हुआ दिखा।