मुजफ्फरनगर। रेलवे ट्रैक पर जानवरों के आने की घटनाएं अक्सर होने लगी है। अब तक दो बार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से जानवर टकरा चुका है। हालांकि इसमें कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं हो सकता इसकी कोई गारंटी नहीं।
अब हालिया मामला दिल्ली.सहारनपुर रेल लाइन पर हुआ। मुजफ्फरनगर शहर के नजदीक भैंस ने रेल यातायात बाधित कर दिया। ट्रैक पर खड़ी भैंस देखकर चालक ने ट्रेन को रोक लिया। भैंस ट्रैक से हटी तो इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
बृहस्पतिवार दोपहर के समय लगभग डेढ़ बजे बांद्रा से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ।
ट्रेन कुछ ही दूर चली थी कि पुल से कुछ कदम आगे ट्रेन के सामने ट्रैक पर भैंस आ गई। यह देखकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। कुछ दिन तक भैसी खड़ी रही और ट्रेन रूकी रही। जब भैंस ट्रैक से हटी तो ट्रेन को चलाया गया। कुछ मिनट के लिए यहां पर ट्रेन रुकी थी। जीआरपी थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि भैंस सामने आने के कारण ट्रेन रुकी थीए लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ है।

