हाईवे पर धू-धू कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास एक वरना कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कार चंद मिनटों में धू-धू कर जल गई।


कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। वहीं कार मालिक अनुज गोयल ने आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर जान बचाई।
अनुज गोयल ने बताया कि शार्ट सर्किट होने के कारण गाड़ी में अचानक से आग लग गई और कार के अंदर रखे कागज व 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए।

इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। कार मालिक अनुज गोयल ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई है।

advertisement at ghamasaana