मेरठ। देहली गेट थाने के इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी से सिपाही अरुण कुमार ने पहले फोन करके और फिर थाने में पहुंचकर शराब और मुर्गा खाने के लिए दो हजार रुपये मांगे।

एसएसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने सिपाही को निलंबित कर दिया।देर शाम सिपाही अरुण कुमार ने एसपी सिटी कार्यालय के बराबर में अल करीम रेस्टोरेंट पर पहुंचकर इंस्पेक्टर को फोन किया। उसने कहा- मैं मुझे मुर्गा खाना है। दो हजार रुपये दो। जब इंस्पेक्टर थाने में गणना कर रहे थे तो यहां पहुंचकर भी इंस्पेक्टर से शराब पीकर दो हजार रुपये मांगे गए। इसे लेकर इंस्पेक्टर से अभद्रता भी हुई।

उन्होंने सीओ कोतवाली को मामले की जानकारी दी।इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को बताया गया। बाद में सीओ की रिपोर्टर पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि सिपाही ने अनुशासनहीनता की है। इसके लिए उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। अरुण कुमार 2015 बैच का सिपाही है। पहले भी कई दिन गैर हाजिर रह चुका है।