पालिका के संविदा कर्मी की दोस्तों ने ही चाकू घोंपकर कर दी हत्या, यह थी वजह

bagpat palika karmi murder

बागपत। मामूली कहासुनी में पालिका कर्मी को उसके ही दोस्तों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बड़ौत के घासमंडी निवासी पालिका संविदा कर्मी मनीष देर रात अपने घर में बैठा हुआ था। मनीष पालिका में चालक है। इसी बीच उसके कुछ दोस्त वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी नशे में थे। इस बीच उनमें झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें किसी ने मनीष ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। मनीष वहीं घायल होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana