फिर टूटा बारिश का कहर, कई जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े

0 0

सहारनपुर। जनपद में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। महानगर में हल्की और देहात क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। देवबंदए बड़गांवए रामपुर मनिहारान क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है बारिश के कारण अनेक स्थानों पर जल भराव की स्थिति होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर में बरसात के चलते रात्रि में कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। शिवालिक की पहाड़ियों में भी बारिश हो रही है।

बागपत। यहां पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से बारिश ने कुछ राहत दिलाई है। यहां मंगलवार रात को कुछ देर के लिए बारिश हुई और उसके बाद बुधवार सुबह भी काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश से फसलों को फायदा बताया जा रहा है तो रास्तों पर जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों की कुछ परेशानी भी बढ़ी है। इसके साथ ही अंडरपास में पानी भरने से लोग परेशान हो रहे है।

बिजनौर। जिला भर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक करीब 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से नदियों में उफान है। वहीं बारिश होने से सड़क जलमग्न हैं। लगातार बस बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वाहनों के सुबह से ही थमे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर। पिछले करीब 12 घंटे से रुक.रुककर हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त.व्यस्त हो गया। शहर में जगह.जगह जलभराव की ​स्थिति बन गई। साकेत कॉलोनीए पटेलनगरए रामलीला ग्राउंडए रामपुरीए आबकारी मोहल्लाए मल्हपुरा में जलभराव के हालात बन गए। उधरए खेतों में भी पानी भर गया है। ​सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। देरी से बुआई किए गए चारे की फसल भी प्रभावित होगी। सोलानी और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है

advertisement at ghamasaana