बागपत। लुहारा गांव में एक व्यक्ति ने युवक को चाकू मार दिया। जो उनके पेट में ही फंस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर चाकू को नहीं निकाल सके। जिसके बाद युवक को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव के मोहित खान को पेट में चाकू लगा हुआ था। परिजन उसको पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के रेफर करने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित खान के पेट में चाकू लगा था, उस समय भी मोहित खान सामान्य रूप से बोलता रहा। प्राथमिक उपचार कर मोहित खान को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। उसने एक जानकार पर चाकू मारने का आरोप लगाया है।
वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि युवक मोहित खान ने अपने एक नजदीकी व्यक्ति पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

