बिजनौर। कहते हैं कि जब मेड़ ही खेत को खाने लगे तो रखवाली करके ही क्या करें। यह कहावत मुथूट माइक्रोंफिन फाइनेंस कंपनी की किरतपुर शाखा पर सटीक बैठ रही है। दरअसल इस शाखा में छह लाख की चोरी का मास्टरमाइंड मौजूदा शाखा प्रबंधक ही निकला। जिसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक और रिकवरी एजेंट के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। खैरए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया और रकम बरामद कर ली है।
किरतपुर में मुथूट माइक्रोफिन फाइनेंस कंपनी में बृहस्पतिवार को चोरों ने रात में 11 बजकर 44 मिंट पर तिजोरी तोड़कर छह लाख रुपये चोरी कर लिये थे। फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर दलीप सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ने चोरी की तहरीर देकर पांच लाख 82 हजार 812 रुपये की चोरी का केस दर्ज कराया।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी के निर्देशन में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने टीम के साथ मिलकर आखिरकार चोरी का खुलासा करा दिया। पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक वसीम ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। पांच फरवरी को उदयवीर और दीपांशु शाखा में जीने का ताला लगाया और वह चले गए। योजना के अनुसार वसीम ने नीचे के जीने की चाबी अमन को दे दी।
योजना के अनुसार कुछ समय बाद जीने का ताला खोलकर ऊपर तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिये। चोरी की घटना का सुबह तब पता चला जब कंपनी के कर्मचारी आफिस पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी किए गए सौ प्रतिशत बरामदगी हुई है।
ये हुए गिरफ्तार
– पूर्व प्रबंधक अमन कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम सरकड़ा विश्नोई थाना बिलारी मुरादाबाद – पूर्व प्रबंधक का रिश्तेदार बलविन्द्र उर्फ अनिकेत पुत्र गोखरन सिंह निवासी ग्राम पीपली नायर थाना टाण्डा जिला रामपुर
– शाखा प्रबंधक वसीम पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम बेल्डा थाना भोपा जिला मुजफ्फर नगर – मोहित पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना शेरगढ बरेली ;रिकवरी एजेंटद्ध

