सहारनपुर। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त युवक ने परिवारजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ थाने पहुंचकर माफी मांगते हुए अपराध से तौबा की।
बृहस्पतिवार को सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम झबीरन निवासी रोनी पुत्र रणवीर परिजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ सरसावा थाने पहुंचा। उसने सभी लोगों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष के समक्ष कान पकड़कर नशीले पदार्थों तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की शपथ ली। रोनी के विरुद्ध सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में तथा अन्य स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री के संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रोनी जमानत पर चल रहा है।
होम / उत्तर प्रदेश / सहारनपुर
बदमाश ने थाने में कान पकड़ कर कहा अब नहीं करूंगा गलत काम
सहारनपुर। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त युवक ने परिवारजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ थाने पहुंचकर माफी मांगते हुए अपराध से […]