बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव में कमरे में सो रहे नवजात बच्चे को एक बंदर उठा कर छत पर लेकर जाने लगा। परिजनों ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बंदर बच्चे को छोड़ कर भाग गया।

गढ़ी कलंजरी निवासी प्रिंस ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका 17 दिन का बेटा केशव कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान एक बंदर कमरे में घुस गया और बच्चे को उठाकर लेकर छत पर ले जाने लगा। परिजन शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे तो बंदर ने बच्चे को बीच में छोड़ दिया। बच्चा गिर गया, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

गांव के नरेश, नवल किशोर, संजय, भवर सिंह, कपिल आदि ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान है। प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने के लिए मांग की है।