रोडवेज बस में पीएसी के जवान को परिचालक ने जड़ दिए थप्पड़, टिकट न लेने पर हुआ था विवाद

मेरठ। रोडवेज बस में टिकट न लेने पर कंडक्टर ने पीएसी जवान को कई चांटे जड़ दिए। इसके बाद जवान नेभी पलटवार करते हुए कंडक्टर को पीटा। कंडक्टर के बचाव में आएबस चालक ने जवान को अंदर ही गिराकर पिटाई की जवान की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

शामली निवासी शेर सिंह रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में सिपाही है। वह खतौली डिपो की बस में सफर कर रहा था। बस शामली से मेरठ आ रही थी। सिपाही का कहना है कि उसे नींद आ
गई और करीब बीस किमी चलने के बाद कंडक्टर ने सिपाही से टिकट लेने के लिए कहा, जिस पर सिपाही ने टिकट काटने के लिए कहा।

आरोप है कि बस में बैठते ही टिकट न लेने को लेकर कंडक्टर ने गाली-गलौच करते हुए सिपाही के गाल पर चांटे रसीद कर दिए। पलट में सिपाही ने कंडक्टर
को थप्पड़ जड़े। बाद में जवान ने थाना कांकरखेड़ा में तहरीर दी।

वहीं परिचालक का कहना था कि टिकटों का मिलान करने पर इसी जवान का टिकट नहीं मिला था। टिकट देने की बजाय उसने मारपीट की। इसके बाद ही उन्होंने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana