गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस सामने हो तो भी वह कोई भी वारदात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छपिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस की की पिकेट थोड़ी ही दूर पर खड़ी थी और बदमाशों ने एक सराफ के साथ लूटपाट कर दी। पुलिस इस मामले में बजाय कार्रवाई करने के और दबाने में लगी हुई है।

छपिया थाना क्षे़त्र के टैरवा में सोहिला गांव निवासी सराफ दिनेश की दुकान है। वह देर शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। जब वह छपिया मंदिर से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच पहुंचा तो वहां स्पलेंडर बाइक से पहुंचे दो बदमाशो ंने उसे रोककर सौ ग्राम सोना और करीब सात किलो चांदी लूट ली।

सराफ ने बताया कि बदमाशों ने पहले उसे तमंचे से धमकाया और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि जहां यह वारदात हुई उससे थोड़ी ही दूरी पर थानाध्यक्ष मौजूद थे। वहीं पुलिस इस घटना को छिपाने में लगी है। उसका कहना है कि ऐसी कोई घटना हुइ्र ही नहीं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सराफ ने अभी तहरीर नहीं दी है। फिर पुलिस मामले की जांच कर रही है।