बस्ती- उधार सिगरेट मांगने पर दुकानदार ने भाई के साथ मिलकर ग्राहक को मार डाला

basti kotwali

बस्ती । रौता चौराहा ब्लॉक रोड पर स्थित दुकान पर उधार सिगरेट मांगने पर दुकानदार और उसके भाई ने मिलकर ग्राहक की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी सायम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र के रौतापार निवासी राजेंद्र शर्मा 23 पुऋ राम सुभावन शर्मा कारपेंटर का काम करता था। वह ब्लॉक रोड स्थित एक किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां रौतापार निवासी दुकानदार सायम चौधरी से लेनदेन के दौरान कुछ वाद विवाद हो गया। इसके बाद सायम ने अपने भाई के साथ मिलकर राजेंद्र को राड व डंडे से काफी पीट दिया था। इससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

advertisement at ghamasaana