ऋषिकेश : पत्नी को चाकू मारकर कोतवाली पहुंचा सिपाही

crime

ऋषिकेश। हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने एसपीएस राजकीय के ट्रामा सेंटर में भर्ती पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर चिकित्साकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिपाही सीधा कोतवाली पहुंच  और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही ने बीते बुधवार को पत्नी से बुरी तरह से मारपीट की थी।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस दिनेश पुत्र मदन सिंह निवासी तलाई, डोबरा, खैरखाल, थाना लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल गढ़वाल पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात है। आरोपी ने बीते बुधवार को रात को अपनी पत्नी अनीता (30) के साथ मारपीट कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया था। महिला के हाथ में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उपचार के ल‌िए उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया था।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने महिला के पिता तोताराम पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सरस्वाड, पोस्ट ऑफिस चमौल गांव, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार शाम को सिपाही दिनेश एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचा। उसने यहां ट्रामा सेंटर भर्ती अपनी पत्नी को धमकाया और गाली गलौज किया। इसके बाद अचानक दिनेश ने चाकू निकाल लिया और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया।

महिला और आसपास मौजूद मरीजों ने जब शोर मचाया तो सिपाही मौके से भाग गया। इसके बाद सिपाही सीधा कोतवाली पहुंचा और कोतवाल रवि सैनी के सामने सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है

advertisement at ghamasaana