सहारनपुर। बेहट कोतवाली के गांव शेरपुर पेलो व अली अकबरपुर में आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलने में कूट रचना करने के आरोपियों में शामिल तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद व राजस्व निरीक्षक बीरबल को बेहद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

14 अक्टूबर 2021 में बेहट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार की तरफ से बेहट पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों में शामिल तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ताए रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद व पवन सिंहए राजस्व निरीक्षक बीरबल व मोहम्मद शोएब पर आरोप हैए कि इन्होंने गांव शेरपुर पेलो व अली अकबरपुर में आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलने में कूटरचना की।

इसके बाद यह जमीन मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को बेची गई। इसमें ट्रस्टी बसपा एमएलसी महमूद अली और उनके भतीजे मोहम्मद जावेद तथा जमीन का बैमाना ट्रस्ट के नाम करने वाले गांव शेरपुर पेलो निवासी अखलाकए सुरेंद्रए संजयए राशिद व अब्दुल रहमान भी बनाये गये है। रविवार को बेहट पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद व राजस्व निरीक्षक बीरबल को गिरफ्तार किया है।