गोंडा | छपिया gonda रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ जा रहा एक विक्षिप्त युवक रविवार की भोर में चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। जब तक उसके परिजन ट्रेन से उतर कर उसके पीछे दौड़ते तब तक वह भागकर पास के गांव में पहुंच गया। भोर में युवक को गांव के भीतर आते देख ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पीट दिया और पुलिस बुला ली। हालांकि परिजनों के पहुंचने पर जब उसकी सच्चाई बताई तो पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करने के बाद उसे छोड़ दिया।

बिहार राज्य के कटिहार जिले के मन्साई थाना क्षेत्र के चकमन गांव का रहने वाला मो. इरफान मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शनिवार को वह अपने मामा नसीम व अन्य लोगों के साथ ट्रेन से बड़ौदा जाने के लिए निकला था। रविवार की भोर में ट्रेन छपिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पहुंची थी। ट्रेन थोड़ी धीमी हुई कि इरफान अचानक ट्रेन से कूद गया और स्टेशन के बाहर की तरफ भाग निकला। साथ के लोग जबतक ट्रेन से उतरकर उसका पीछा करते तब तक वह पास के गांव में छपिया मन्दिर के पास पहुंच गया।

गांव वालो ने उसे चोर समझकर पीट दिया और डायल 112 बुला लिए। साथ के लोग जब वहां पहुंचे तो उन सभी से पूछताछ की गई तो पता चला की मो. इरफान का करीब 5 वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था जिससे सर में काफी चोट आई थी। तभी से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेता है। पुलिस ने जब सभी का आधार कार्ड व टिकट चेक किया तो सभी के पास से बरौनी से बड़ौदा जाने का टिकट मिला सभी जानकारी सही मिलने पर उनको छोड़ दिया गया।