छात्रा को परेशान करने वाले युवक को परिजनों ने पीटा और पुलिस को सौंपा

मेरठ। तीन माह से युवती को परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब भी घर से कोचिंग के लिए जाती या बाहर निकली, तो आरोपी परेशान करता। कभी अलग-अलग नंबर से कॉल करता, तो कभी अश्लील मैसेज भेजा। युवक ने छात्रा को कहा कि अगर तू मेरी नहीं हुई, तो किसी की भी नहीं होने दूंगा।

युवक छात्रा पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। पता चलने पर परिवार वालों ने बुधवार को युवक को छात्रा से बुलवाकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइल नगर निवासी छात्रा बुढ़ाना गेट स्थित एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि जब भी मैं घर से आती जाती हूं, तो ब्रहमपुरी के जाटव गेट का रहने वाला युवक परेशान करता है। कभी छेड़छाड़ करता है, तो कभी जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाता है। छात्रा ने विरोध किया, तो कॉल करके कहा कि मैं किसी की भी नहीं होने दूंगा। छात्रा को आरोपी युवक जबरन धमकी दे रहा था।
बुधवार को छात्रा ने परिजनों को बताया कि आरिफ नाम का युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है।

advertisement at ghamasaana