आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, ऑनलाइन पेमेंट और एंटरटेनमेंट जैसे कई काम स्मार्टफोन के बिना अधूरे लगते हैं। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
अक्सर जब हम किसी को आउटडोर में कॉल करते हैं, तो बैकग्राउंड का शोर हमारी बातचीत में रुकावट डालता है। इसकी वजह से हमारी आवाज सही से सामने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती। अगर आपको भी कॉलिंग के दौरान ऐसी दिक्कत होती है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।
थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक इनबिल्ट फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से बैकग्राउंड नॉइस को आसानी से हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करता है Clear Call फीचर?
Android अपने यूजर्स को Clear Call नाम का शानदार फीचर देता है, जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को कम कर देता है। पहले यह फीचर सिर्फ ईयरफोन और बड्स में दिया जाता था, लेकिन अब यह स्मार्टफोन में भी उपलब्ध है।
Clear Call फीचर को ऐसे करें ऑन
- अपने Android स्मार्टफोन की Settings में जाएं।
- Sound & Vibration ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको Clear Call या Noise Reduction का ऑप्शन मिलेगा।
- इसे Enable कर दें।
अब आप किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह से बिना किसी परेशानी के कॉल कर सकेंगे और आपकी आवाज क्लियर सुनाई देगी।

