नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक संदिग्ध बैग में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर इलाके की पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर मौजूद है।

यहां NSG की टीम और बम डिस्पोजल की टीम ने जेसीबी मशीन के जरिये एक गड्ढा खोदा है। सूत्रों ने कहा कि गड्ढे में संदिग्ध चीज को रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है 10 बजकर 20 मिनट पर एक कॉल मिली है एहतियात के तौर पर सारे SOP को फॉलो करवाया जा रहा है।

इससे पहले भी दिल्ली को कई बार दहलाने की साजिश की जा चुकी है। जांच एजेंसी पड़ताल में लगी हैं।