देवरिया। जिले में भी मेरठ जैसा कांड हो गया। यहां पति का शव ड्रम में नहीं बल्कि बैग में रखकर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान नौशाद के रूप में हुई है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। पत्नी ने भांजे के प्यार में पागल होकर यह कदम उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए नौशाद रोज़गार के सिलसिले में लंबे समय से दुबई में रहकर मेहनत.मज़दूरी कर रहा था। उसका उद्देश्य था अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन.पोषण करना। करीब 10 दिन पहले ही वह देवरिया लौटा था। घर लौटने के बाद उसे अपनी पत्नी रजिया के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा।
सूत्रों का कहना है कि नौशाद को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रजिया का अपने ही भांजे के साथ अवैध संबंध है। जब नौशाद ने इसका विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश कीए तो बात बढ़ती चली गई। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पत्नी रजिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नौशाद की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे डाला।
हत्या के बाद आरोपी ने नौशाद के शव को एक बड़े बैग में बंद किया और उसे देवरिया से लगभग 55 किलोमीटर दूर एक सुनसान जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिलीए तो जांच शुरू की गई और शव की बरामदगी के साथ ही इस जघन्य अपराध की परतें खुलने लगीं।
फिलहाल पुलिस ने रजिया और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे अपराध की पुष्टि कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

