भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को एलानिया जान से मारने की धमकी

1 0

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को एलानिया जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने का आरोप पंकज धवरैया नाम के शख्श पर है। पंकज राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष बताये जा रहे हैं। इस मामले में थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने हाल ही में कई सियासी दलों के साथ संपर्क भी किया है। चंद्रशेखर को धमकी देने के मामले को राजनितिक स्तर पर भी देखा जा रहा है।

advertisement at ghamasaana