सहारनपुर। एसओजी और थाना सरसावा पुलिस ने महिला सहित मादक पदार्थों के तीन तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैए जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से 566 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण के समीप थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक टाटा जैस्ट कार में कुछ लोग दिखाई दिएए जो पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से दौड़ाने लगे। पीछा करने के बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों की कार के टायर में गोली मारीए जिससे भागने में असफल रहे। पुलिस ने घेराबंदी कर आसिफ पुत्र जमील अहमद निवासी गांव खैलम थाना अलीगंजए फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी मोहल्ला सैदपुरा थाना इज्जतनगरए नाजमा पत्नी बबलू निवासी गांव खायनम थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचेए चार कारतूसए 566 ग्राम स्मैकए दो मोबाइल फोनए एक टाटा जैस्ट कार बरामद हुई है। मौके से आरोपियों के साथी अरविंद व अंकित निवासी गांव झबीरण थाना सरसावा भागने में सफल रहे। एसएसपी का दावा है कि बरामद स्मैक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।

पश्चिमी यूपीए हरियाणाए पंजाब व उत्तराखंड़ करते थे सप्लाई
आरोपी पश्चिमीए हरियाणाए पंजाब व उत्तराखंड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने पहले भी कई तस्कर पकड़े हैंए जो बरेली से मादक पदार्थों लाने की बात स्वीकार कर चुुके हैंए लेकिन बरेली के नेटवर्क को पुलिस नहीं तोड़ पा रही थी। इस बार पुलिस के हत्थे बरेली के मुख्य तस्कर भी चढ़ गए।