बस्ती – महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपये उड़ाए

basti crime

बस्ती। गांधी नगर स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर ले जा रहे महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की बाइक की डिक्की से चोरों ने पलक झपकते ही तीन लाख रुपये उड़ा लिए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

मूल रूप से बलरामपुर के रहने वाले ग्राम बाग भवानीपुर निवासी दुर्गेश प्रताप सिंह पुत्र राजेश सिंह गोरखपुर में महिंद्रा फाइनेंस में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। दुर्गेश अपरान्ह तीन बजे के आस पास स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में पानी लेने के लिए ये पास की एक दुकान पर रुक गए।

बाइक दुकान के बाहर ही खड़ी करके वह दुकान में पानी लेने के लिए चले गए। जब वह पानी लेकर वापस आये तो गाड़ी की डिक्की खुली देख उनके होश उड़ गए,। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है।

advertisement at ghamasaana