बस्ती। हरैया पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब पेट्रोल पंप लूटने आए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय और एसएचओ हरैया शैलेश सिंह भी शामिल रहे।

पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश बस्ती जिले के बभनान रोड स्थित अशोक सिंह के पेट्रोल को लूटने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद सीओ हरैया और एसएचओ की टीम ने छापा मारकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में प्रतीक सिंह, सिकहरा थाना खोड़ारे गोण्डा, कुलदीप सिंह, सिकहरा थाना खोडारे गोण्डा और निखिल, रमदत्तपुर थाना खोडारे जनपद गोण्डा शामिल हैं। इनके पास पुलिस नेे एक एक कट्टा 315 बोर, एक खोखा, एक कारतूस 315 बोर, एक टीवीएस बाइक, एक पल्सर फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाइक बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में कन्हैया पाण्डेय, उमेश चन्द्र वर्मा, दुर्विजय आदि शामिल रहे ।