नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें पूरे देश ने एकजुट होकर सभी ने सेना व सरकार के साथ खड़ी हुई। इसी कड़ी में आज नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मोती नगर के बैंक्वेट ग्रैंड इंपिरियल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न समाजसेवी राजनीतिक, धार्मिक व डाक्टर उपस्थित हुए। यहां तक के काफी संख्या में व्यापारी भी वहां पर मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, मोती नगर विधानसभा के विधायक हरीश खुराना, कालरा अस्पताल के निदेशक डॉ. आर. एन. कालरा, प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. आचार्य जीतू सिंह, माननीय सर्वोच्च न्यायालय भारत और माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता जी.के. भारती, डॉ. आदित्येंद्रादित्य सिंह भाटी, सलाहकार, न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह व प्रमुख समाजसेविक गुरचरण सिंह राजू सहित अनेक समाज सेवी उपस्थित थे जिन्होंने आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ ली।
इस अवसर पर मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में गर्व है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्थापित कर दिया है जो भारत में कोई आतंकवादी गतिविधियां करेगा तो उसको घर पर जाकर ही मरेंगे इसका एक उदाहरण आप्रेशन सिंदूर है। राजा इकबाल सिंह ने कहा, परमजीत सिंह पम्मा हमेशा देश व समाज के हित के लिए आवाज उठाते रहते हैं इसलिए एक दशक से उनके पास ही एंग्री मैन का खिताब है इसलिए मैं उनको बधाई देता हूं।
विधायक हरीश खुराना ने कहा के माननीय प्रधानमंत्री जी ऑपरेशन सिंदूर करके यह साबित कर दिया है कि हमारा देश सुरक्षित हाथों में है।
इस अफसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि नेशनल अकाली दल हमेशा देश हित के लिए कार्य करता रहा है। वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे और आने वाले समय में स्कूली बच्चों को देश के प्रति जागरूक करेंगे। उनका मकसद कोई राजनीति नहीं है क्योंकि वह हमेशा लोगों की आवाज प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने आ रहे हैं। उन्होंने बताया नेशनल अकाली दल की ओर से एन ए डी देश रत्न अवार्ड से 101 योद्धाओं को सम्मानित किया गया जो देश व समाज के हित के लिए हमेशा कार्य करते आ रहे हैं।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा एक तरफ तो हमारे फौजी हमारे देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं दूसरी तरफ यह योद्धा विभिन्न संस्थाओं से देश व समाज की सेवा कर रहे हैं। हमारा फर्ज बनता है समय-समय पर ऐसे योद्धाओं का मान सम्मान बढ़ाने के लिए उनको सम्मानित करते रहें। इस अवसर पर नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन व दिल्ली प्रदेश के सचिव विक्रांत मोहन ने कहा नेशनल अकाली दल की ओर से परमजीत सिंह पम्मा जी के एंग्री मैन ख़िताब के एक दशक पूरे होने पर प्रमुख समाजसेवियों द्वारा उनका स्वागत किया गया वैसे तो परमजीत सिंह पम्मा जी 31 वर्षों से लोगों की आवाज उठाते आ रहे हैं। इसीलिए 2015 में उनका सोशल मीडिया वह व बीबीसी द्वारा एंग्री मैन का ख़िताब मिला जो अभी तक उनके पास ही कायम है।
कार्यक्रम में मशहूर गायक सुरेखा रॉबिन रोहन व गरिमा आर्य ने देशभक्ति के गीत गाकर सबको देश भक्ति में लीन कर दिया।
इस अवसर पर डॉ.उर्वशी मित्तल, डॉ.अंकित निझारा, डॉ.विपिन गुप्ता, अभिनेत्री डॉ. दलजीत कौर तरूण बजाज, प्रो.एम.एन. होदा, हर्ष असरी, प्रेम अरोड़ा, विपिन आहूजा, श्री बलदेव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंदर भूषण गुप्ता, निखिल गुप्ता, राजिन्दर शर्मा, चौधरी योगेंद्र सिंह सहित अनेक हस्तियां मजबूत थी जिनको सम्मानित किया गया।
