सिसौली से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली, शामली में होगी पंचायत

Sisauli Panchayat

मुजफ्फरनगर। किसानों के मुद्दों पर भाकियू ने सिसौली से शामली तक ट्रैक्टर रैली निकाली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए संघर्ष किया जाएगा। ट्रैक्टर किसान की आनबान और शान है। इस पर प्रतिबंध नहीं लगाने देंगे।

सोमवार को सिसौली की पट्टी चौधरान स्थित किसान भवन से भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान टै्रक्टरों पर सवार होकर रवाना हुए। भौराकलां थाने के सामने से किसानों का काफिला गुजरा। टिकैत ने किसानों के बीच कहा कि ट्रैक्टर पर रोक का फैसला गलत है। किसानों के लिए ट्रैक्टर सबसे बड़ा साधन है। युवाओं को अब भविष्य की लड़ाई टै्रक्टर और ट्विटर से लडऩी होगी।

हल्की पंचायत कर सिसौली की बदनामी ना करें : टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एक दिन पहले सिसौली में हुई जन कल्याण समिति की पंचायत पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिसौली में हल्की पंचायत ना करें, इससे कसबे की देशभर में छवि खराब होती है।

अपने आवास पर टिकैत ने कहा कि अगर कुछ लोग पंचायत ही करना चाहते हैं तो हमें सूचना दे सकते हैं, पंचायत बड़ी करने में सहयोग किया जाएगा। पंचायतों के जरिए कसबे ने दूर तक पहचान बनाई है। कसबे का नाम आते ही लोगों को लगता है कि बड़ी पंचायत हुई होगी, लेकिन कुछ लोग कई बार हल्की पंचायत करते हैँ, जिससे कसबे की छवि खराब हो जाती है।

advertisement at ghamasaana