मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव में रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। पिता ट्रैक्टर चला रहा कि अचानक उस पर बैठा उसका छह साल के बेटे की पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि पिता घर में ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे, कि इस बीच उनका छह साल का बेटा भी ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा। पिता ने उसे बैठा लिया। ट्रैक्टर चलते ही झटके से मासूम ट्रैक्टर की सीट से अगली तरफ गिर गया और पिछला पहिया बच्चे के सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में गम का माहौल है। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे से पूरे गांव में गम का माहौल है।