बागपत में दर्दनाक हादसा, स्कूल परिसर में बस के नीचे आने से यूकेजी के छात्र की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tragic accident in Baghpat

बागपत । पांची. चमरावल मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल परिसर में स्कूल की बस की चपेट में आने से एक छह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । स्कूल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
चमरावल निवासी अरुण का 6 वर्षीय पुत्र आयुष पांची. चमरावल मार्ग के एक पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूल पहुँच गया था । स्कूल परिसर में ही स्कूल की बस को बैक करते समय छात्र बस के पहिए के नीचे आ गया । जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

जिसके बाद परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और गाड़ी ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने एसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझाकर शांत किया।

advertisement at ghamasaana