बस्ती- 551 दीप जलाकर भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि

bjp leader


बस्ती। कोरोना काल में हुई भाजपा नेताओं की असमय मौत पर दुख जताते हुए कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर 551 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा नेता शरद सिंह रावत ने कहा कि इन नेताओं की असमय मौत से हम सब दुखी है। उनकी मौत से रिक्त हुई जगह की भरपाई अब मुश्किल है।

दीपावली के दिन फौव्वारा तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता शरद सिंह रावत के नेतृत्व में एकत्र हुए। वहां कोरोना काल में हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र और हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी के असमय निधन पर शोक प्रकट किया गया। इसके बाद 551 दीपक प्रज्ज्वलित कर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा नेता शरद सिंह रावत ने कहा कि आज ये दोनों नेता हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके किए गए कार्य हमारे लिए अनुकरणीय हैं। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता भी मोजूद रहे।

advertisement at ghamasaana