मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी । वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।
तावली निवासी असगर अली और उसकी पत्नी अंजुम 45 के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था । अंजुम के परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के चलते अंजुम दस दिन पूर्व अपने मायके सादपुर चली गई थी। तीन दिन पूर्व उसका पति गांव सादपुर पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गांव तावली आ गया ।
देर रात पति असगर अली ने धारदार हथियार से अंजुम के सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया । सुबह मृतका के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे । वही सीओ बुढाना विनय गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया । घटना के संबंध में मृतका के भतीजे नावेद ने आरोपी मृतका के पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है ।
