बिजनौर। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बडिया के निकट कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कोटद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक के सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार में नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला क्षेत्र के छह लोग सवार थे।जट्टीवाला निवासी निवासी 35 वर्षीय सुखजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जट्टीवाला के ही 40 वर्षीय सरवन सिंह, 35 वर्षीय बिट्टू, 48 वर्षीय सिंदर सिंह, 37 वर्षीय सतनाम सिंह और अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालत नाजुक होने पर सरवन सिंह, बिट्टू और सिंदर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंहए थाना प्रभारी राधेश्याम घटनास्थल और अस्पताल पर पहुंचे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर जलालाबाद क्षेत्र में रोडवेज की चपेट में आकर बनेड़ा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया।

